main

कलेक्टर ने नवीन कलेक्टोरेट भवन हेतु प्रस्तावित स्थल का अवलोकन किया

 रतलाम 20  अक्टूबर(इ खबरटुडे)। कलेक्टर बी.चन्द्रशेखर ने आज नवीन कलेक्टोरेट भवन के निर्माण हेतु डी.आई.जी. ऑफिस के पास एवं होमगार्ड कार्यालय से लगी हुई शासकीय भूमि का अवलोकन किया। उन्होने बताया कि नवीन कलेक्टोरेट भवन में कलेक्ट्रेट कार्यालय के अतिरिक्त लगभग दो दर्जन से अधिक विभागों के कार्यालय एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय भी प्रस्तावित है।

शासन से नवीन कलेक्टोरेट भवन बनाये जाने हेतु प्रशासकीय स्वीकृति मिल चूकी है। स्थान निर्धारण संबंधी कार्यवाही होते ही निर्माण संबंधी कार्यवाही की जायेगी। कलेक्टर के साथ पुलिस अधीक्षक अविनाश शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे, एसडीएम सुनील झा उपस्थित थे।

Back to top button