April 29, 2024

कपिल हत्याकाण्ड का आरोपी रिजवान भी धराया

अब तक कुल सात आरोपी गिरफ्त में,रिजवान पुलिस रिमाण्ड पर

रतलाम,12 अक्टूबर(इ खबरटुडे)। पूरे शहर को कफ्र्यू की दशहत तले लाने वाले सनसनीखेज कपिल राठौड हत्याकाण्ड के आखरी आरोपी रिजवान को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय ने रिजवान को पुलिस रिमाण्ड पर सौंप दिया है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक बजरंग दल सहसंयोजक कपिल हत्याकाण्ड के छ: आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके थे और पुलिस सरगर्मी से रिजवान की तलाश में जुटी थी। बीती रात  मुखबिर से मिली एक सूचना के आधार पर रिजवान को जावरा के समीप एक ढाबे से गिरफ्तार किया गया। आरोपी रिजवान पिता रमजानी शैरानी 24 को आज न्यायालय में प्रस्तुत किया गया,जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमाण्ड पर भेज दिया गया। उल्लेखनीय है कि कपिल हत्याकाण्ड का मास्टर माइण्ड आरोपी हैदर विगत 3 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था और वह भी पुलिस रिमाण्ड पर था। आरोपी हैदर को भी रविवार को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस ने आरोपी हैदर के लिए भी तीन दिनों के पुलिस रिमाण्ड की मांग की,जिसे न्यायालय ने स्वीकार करते हुए आरोपी हैदर को भी पन्द्रह अक्टूबर तक के पुलिस रिमाण्ड पर भेज दिया गया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक हाल ही में पकडे गए आरोपी रिजवान से कपिल की हत्या में प्रयुक्त किए गए पिस्टल और मोटर साइकिल के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल की जाना है। पुलिस रिमाण्ड के दौरान पुलिस पिस्टल और मोटर साइकिल के साथ साथ हत्या के अन्य पहलुओं के बारे में भी विस्तार से पूछताछ करेगी।
उल्लेखनीय है कि विगत 27 सितम्बर को कांग्रेस की महिला पार्षद यास्मीन शैरानी पर अज्ञात लोगों द्वारा हमला किए जाने से उत्तेजित कुछ व्यक्तियों ने बजरंग दल सहसंयोजक कपिल राठौड और उनके सहयोगी पुखराज की नृशंस हत्या कर दी थी। इस घटनाक्रम में कपिल का भाई दीपू भी गंभीर रुप से घायल हो गया था। सांप्रदायिक तनाव के चलते पूरे शहर में कफ्र्यू लागू कर दिया गया था। बाद में पुलिस ने कपिल की हत्या में शामिल छ: आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था,लेकिन रिजवान तभी से फरार था।
अज्ञात लोगों के हमले में घायल हुई महिला पार्षद यास्मीन शैरानी अब स्वस्थ होकर रतलाम लौट चुकी है और अपने घर पर स्वास्थ्य लाभ ले रही है। हांलाकि उनके हमलावरों के बारे में पुलिस को अब तक कोई महत्वपूर्ण सुराग नहीं मिल पाए है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक स्वयं पार्षद शैरानी भी अपने उपर हुए हमले के बारे में कोई खास जानकारी नहीं दे रही है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds