main
उपाध्याय को पितृशोक,शवयात्रा २९ मार्च को
रतलाम,२८ मार्च (इ खबरटुडे)। भाजयुमो रोजगार प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश संयोजक,भाजपा नेता प्रदीप उपाध्याय के पिता शान्तिलाल उपाध्याय का आज शाम आकस्मिक निधन हो गया। उनकी शवयात्रा २९ मार्च को सुबह नौ बजे काटजू नगर स्थित निवास से निकलेगी।प्राप्त जानकारी के अनुसार,श्री उपाध्याय पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे। बुधवार शाम को उन्होने अंतिम सांस ली। उनकी शवयात्रा गुरुवार २९ मार्च को काटजू नगर स्थित उनके निवास से निकाली जाएगी। उनका अंतिम संस्कार त्रिवेणी मुक्तिधाम पर किया जाएगा।