March 29, 2024

उद्योग आयुक्त टी धर्माराव की सडक दुर्घटना में मृत्यु

लद्दाख क्षेत्र में हुई दुर्घटना,खाई में जा गिरा वाहन, चार लोगों की मृत्यु
भोपाल,13 जून(इ खबर टुडे)। मध्यप्रदेश के उद्योग आयुक्त वरिष्ठ आईएएस अधिकारी टी धर्माराव समेत चार लोगो की आज दोपहर जम्मू कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र में वाहन दुर्घटना में मृत्यु हो गई। दर्दनाक हादसे में लोकायुक्त आईजी अशोक अवस्थी व उज्जैन विकास प्राधिकरण के सीईओ शिवेन्द्र सिंह समेत चार लोग गंभीर रुप से घायल हुए है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी की असमय मृत्यु पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह,राज्यपाल महामहिम रामनरेश यादव समेत अनेक लोगों ने गहरा शोक जताते हुए संवेदनाएं व्यक्त की है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक उद्योग आयुक्त टी धर्माराव,उनकी पत्नी विद्या राव,लोकायुक्त आईजी अशोक अवस्थी व उनकी धर्मपत्नी तथा उज्जैन विकास प्राधिकरण सीईओ शिवेन्द्र सिंह व उनकी पत्नी एक वाहन में सवार थे। जम्मू कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र में उनका वाहन एक गहरी पहाडी खाई में जा गिरा। इस दुर्घटना में टी धर्माराव उनकी धर्मपत्नी विद्या,उज्जैन विप्रा सीईओ शिवेन्द्र सिंह की पत्नी तथा वाहन चालक की दुर्घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। वहीं लोकायुक्त आईजी अशोक अवस्थी,उनकी धर्मपत्नी मंजरी अवस्थी और शिवेन्द्र सिंह गंभीर रुप से घायल हुए है। उल्लेखनीय है कि स्व. धर्माराव उज्जैन संभाग के संभागायुक्त के रुप में सेवाएं दे चुके थे और इस संभाग में अनेक लोगों से उनके आत्मीय सम्बन्ध थे।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds