उज्जैन

उज्जैन के डीएसपी कुशवाह का हृदयाघात से निधन

विशेष शाखा में पदस्थ थे, हाल ही में राष्ट्रपति पुरस्कार की घोषणा हुई थी
 
उज्जैन,14फरवरी(इ खबरटुडे)।विशेष शाखा में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक दिलीपसिंह कुशवाह का 59 वर्ष की उम्र में शुक्रवार-शनिवार दरमियानी रात हृदयाघात से निधन हो गया। श्री कुशवाह को हाल ही में राष्ट्रपति के सराहनीय सेवा पुरस्कार के पुलिस पदक की घोषणा भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने 25 जनवरी 2016 को की थी। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गये हैं।

सिंहस्थ को देखते हुए श्री कुशवाह को दो वर्ष पूर्व उज्जैन में पदस्थ किया गया
मृदुभाषी, मिलनसार और पुलिस के विशेष शाखा में अपनी सराहनीय सेवा दे रहे नागझिरी निवासी उप पुलिस अधीक्षक दिलीपसिंह कुशवाह वर्ष 2013 में पदोन्नत हुए थे। पदोन्नति के बाद उन्हें अन्य जिलों में रखा गया। इसके उपरांत 2016 सिंहस्थ को देखते हुए श्री कुशवाह को दो वर्ष पूर्व उज्जैन में पदस्थ किया गया था।
सिंहस्थ-1992, 2004 में अपनी सेवाएं दे चुके थे
श्री कुशवाह सिंहस्थ-1992, 2004 में अपनी सेवाएं दे चुके थे। अपनी विशेष शैली में वे सूचना संकलन का कार्य करते थे। नवम्बर 1981 में उज्जैन से ही जिला विशेष शाखा से सेवा में आये श्री कुशवाह ने उज्जैन के साथ ही बालाघाट, देवास, खरगोन, भोपाल में भी अपनी सेवाएं दी थीं।

Back to top button