May 19, 2024

ई-लाड़ली में 10 लाख से अधिक प्रमाण-पत्र जारी

प्रमाण-पत्र वितरण में तेजी लाने के निर्देश
मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को पत्र लिखा 
भोपाल 22 जून(इ खबरटुडे)।लाड़ली लक्ष्मी योजना में दस लाख से अधिक बालिकाओं को ई-लाड़ली में पंजीकृत कर प्रमाण-पत्र जारी किये गए हैं। इस कार्य में तेजी लाने के लिए मुख्य सचिव अंटोनी डिसा ने सभी जिला कलेक्टर को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में जुलाई माह में प्रमाण-पत्र जारी करने का कार्य शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिये हैं।

लाड़ली लक्ष्मी योजना को हितग्राहियों के लिए सुविधाजनक बनाने के लिए राज्य सरकार ने प्रमाण-पत्र जारी करने का निर्णय लिया है। इसमें अभी तक 10 लाख 58 हजार बालिकाओं को ई-लाड़ली में पंजीकृत कर प्रमाण-पत्र जारी किये गए हैं।
प्रमाण-पत्र जारी करने का कार्य शीघ्र पूरा हो इसके लिए मुख्य सचिव श्री अंटोनी डिसा ने सभी कलेक्टर को पत्र लिखकर जुलाई माह में शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने को कहा है। मुख्य सचिव ने प्रमाण-पत्र जारी करने में टीकमगढ़, श्योपुर, रीवा, भिंड, सीधी और दमोह जिले के कलेक्टर को विशेष प्रयास कर कार्य में गति लाने को कहा है। वहीं उत्कृष्ट कार्य करने पर होशंगाबाद, कटनी, गुना, बालाघाट और आगर मालवा के कलेक्टर की सराहना की है।
बालिकाओं को ई-लाड़ली में पंजीकृत कर प्रमाण-पत्र जारी करने की जिलेवार स्थिति इस प्रकार है:-
  1. होशंगाबाद-30040
  2. कटनी-28168
  3. गुना-25168
  4.  बालाघाट-51455
  5.  आगर-12543
  6. बुरहानपुर-15765
  7.  हरदा-10647
  8.  मण्डला-30338
  9.  सिवनी-37386
  10. शिवपुरी-36023
  11. रायसेन-28367
  12. अलीराजपुर-13656
  13.  जबलपुर-58750
  14. शाजापुर-17245
  15.  झाबुआ-22142
  16.  छिन्दवाड़ा-58508
  17.  बैतूल-34219
  18.  नीमच-15213
  19. पन्ना-16489
  20.  नरसिंहपुर-24181
  21.  धार-42303
  22. मुरैना-30345
  23.  भोपाल- 42617
  24.  अनूपपुर-14270
  25.  बड़वानी-14568
  26. खण्डवा-22115
  27. रतलाम-23980
  28. सागर-37333
  29.  उमरिया-7261
  30.  खरगौन-25346
  31.  शहडोल-15325
  32. मंदसौर-18254
  33.  डिण्डोरी-11476
  34.  छतरपुर-18235
  35. अशोकनगर-7497
  36.  सिंगरोली-9363
  37. दतिया-6892
  38. उज्जैन-20283
  39.  इंदौर-29378
  40.  देवास-13281
  41.  सतना-19586
  42.  राजगढ़-8532
  43.  सीहोर-9489
  44.  विदिशा-8809
  45.  ग्वालियर-8875
  46.  टीकमगढ़-6976
  47. श्योपुर-1915
  48.  रीवा-6381
  49. भिण्ड-4554
  50. सीधी-2802।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds