mainइंदौरखबरे जिलों सेब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

इंदौर नगर निगम कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर किया विधायक आकाश का विरोध

इंदौर27 जून (इ खबरटुडे)।विधायक आकाश विजयवर्गीय द्वारा नगर निगम के अधिकारी की बैट से पिटाई के विरोध में आज कर्मचारियों ने काली पट्टी विरोध प्रदर्शन किया। सभी कर्मचारी सुबह नगर निगम पहुंचे यहां से काली पट्टी बांधकर रैली के रूप में संभाग आयुक्त कार्यालय पहुंचे और उन्होंने ज्ञापन सौपा। जहां सभी ने घटना का विरोध करते हुए नारेबाजी की।कर्मचारियों का कहना है कि विधायक के खिलाफ धाराएं बढ़ाई जाएं, इसके साथ ही कर्मचारियों को सुरक्षा प्रदान करवाई जाए। बुधवार को भी निगम कर्मचारियों ने मारपीट के बाद काम बंद कर दिया था, जिसके बाद निगमायुक्त की समझाइश के बाद वे काम पर लौटे।

 

पूरा संभाग आयुक्त कार्यालय नगर निगम के कर्मचारियों से पूरी तरह भर गया था। इस दौरान बारिश भी होने लगी, लेकिन कर्मचारी वहां से नहीं हिले।

Related Articles

Back to top button