May 19, 2024

आलोट के युवा नेता निजाम काजी प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री नियुक्त

रतलाम/भोपाल,1 मई (इ खबरटुडे)। आलोट के युवा कांग्रेस नेता निजाम काजी को मध्यप्रदेश कांग्रेस का महामंत्री नियुक्त किया गया है। श्री काजी की नियुक्ति से उनके समर्थकों में हर्ष व्याप्त है। श्री काजी को उनका नियुक्ति पत्र सोमवार को भोपाल में प्रदेश कांग्रेसके महामंत्री (प्रशासन) राजीव्र सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की सहमति सेे प्रदान किया।
कांग्रेस नेता वीरेन्द्र सिंह सोलंकी ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान आलोट से कांग्रेस प्रत्याशी मनोज चावला को चुनाव जिताने में श्री काजी की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनकी नियुक्ति से पूरे मालवांचल में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता नए उत्साह के साथ कांग्रेस को मजबूत करने के लिए जुट जाएंगे।
श्री काजी की नियुक्ति पर वीरेन्द्र सिंह सोलंकी तथा कांग्रेस जनों ने प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ,प्रदेश प्रभारी मुकुल वासनिक,पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह,पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया समेत प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का आभार व्यक्त किया है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds