May 15, 2024

आर.पी.वर्मा जावरा और अनिल भाना सैलाना एसडीएम

प्रशासनिक अधिकारियों का नवीन कार्य विभाजन आदेश जारी

रतलाम,22 मई (इ खबरटुडे)। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी बी.चन्द्रशेखर ने प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से जिले में पदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं राज्य प्रशासनिक अधिकारियों के मध्य पूर्व में हुए समस्त कार्य विभाजन आदेशों को अधिक्रमित करते हुए नवीन कार्य विभाजन किया गया है। कार्य विभाजन सोमेश मिश्रा, अपर कलेक्टर (विकास) एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रतलाम, डॉ. कैलाष बुन्देला अपर कलेक्टर, श्रीमती नेहा भारतीय संयुक्त कलेक्टर, आर.पी.वर्मा संयुक्त कलेक्टर, वीरसिंह चौहान, डिप्टी कलेक्टर, अनिल भाना डिप्टी कलेक्टर, श्रीमती लक्ष्मी गामड़ संयुक्त कलेक्टर, रणजीत कुमार डिप्टी कलेक्टर के मध्य किया है।

नवीन आदेश द्वारा सैलाना एसडीएम आर.पी.वर्मा को जावरा का एसडीएम बनाया गया है। वही कलेक्टर कार्यालय मंे विभिन्न शाखाओं के प्रभारी का दायित्व निभाने वाले डिप्टी कलेक्टर अनिल भाना को सैलाना के एसडीएम का दायित्व सौपा गया है।
नजूल और शिकायत शाखा भी देखेगी श्रीमती लक्ष्मी गामड़
संयुक्त कलेक्टर श्रीमती लक्ष्मी गामड़ अब नजूल एवं शिकायत शाखा का कार्य भी देखेगी। जारी नवीन आदेशानुसार उन्हें देवस्थान, पुरातत्व, सांख्यिकी, अल्पसंख्यक, आवक-जावक, रेव्हेन्यू मोहर्रिर, राजस्व गणक, स्टेशनरी, लॉयब्रेरी स्थापना, लोक सेवा ग्यारंटी, लायसेंस, एफपीडी, स्ंास्थागत वित्त, ब्रिस्क समय सीमा समीक्षा, राहत, रेडक्रास, सांसद/विधायक से प्राप्त पत्रों का निराकरण, जनगणना, सूचना के अधिकार, प्रतिलिपि शाखा नजारत, जन सुनवाई, शिकायत शाखा, भू-अर्जन, सीएम हेल्पलाईन, समाधान ऑनलाईन, अभिलेखागार सामान्य, सम्पत्तिवाद, नजूल अधिकारी वित्त का प्रभार भी देखेगी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी का कार्य पूर्ववत देखते रहेगे श्री रणजीत कुमार

रणजीत कुमार डिप्टी कलेक्टर विभागीय जॉच उप जिला निर्वाचन अधिकारी, भारत निर्वाचन, स्थानीय निर्वाचन, मण्डी निर्वाचन, रीडर टू कलेक्टर, सहायक अधीक्षक राजस्व/सामान्य अभिलेखागार राजस्व, भू-अभिलेख का प्रभारी भी देखेगे।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी बी.चन्द्रशेखर द्वारा जारी कार्य विभाजन आदेश में निम्नानुसार अधिकारियों को परस्पर लिंक ऑफिसर नियुक्त किया हैं। डॉ. कैलाश बुन्देला अपर कलेक्टर के लिंक अधिकारी सोमेश मिश्रा अपर कलेक्टर विकास, सोमेश मिश्रा अपर कलेक्टर (विकास) के लिंक अधिकारी डॉ. कैलाष बुन्देला अपर कलेक्टर रहेगे एवं श्रीमती लक्ष्मी गामड़ संयुक्त कलेक्टर के लिंक अधिकारी डिप्टी कलेक्टर रणजीत कुमार रहेगे। इसी प्रकार रणजीत कुमार डिप्टी कलेक्टर के लिंक अधिकारी श्रीमती लक्ष्मी गामड़ संयुक्त कलेक्टर रहेगी।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds