September 28, 2024

आरएसएस से जुडे अशोक चत्तर का आकस्मिक निधन

रतलाम,11 अगस्त(इ खबरटुडे)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिन्दू परिषद से जुडे प्रापर्टी व्यवसायी अशोक चत्तर का आज दोपहर अचानक निधन हो गया। वे करीब 56 वर्ष के थे। उनकी अंतिम यात्रा आज शाम पांच बजे सायर चबूतरा स्थित उनके निवास से निकाली जाएगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री चत्तर वैसे तो पूर्णत:स्वस्थ थे,लेकिन आज दोपहर करीब बारह बजे अचानक उन्हे सीने में दर्द की शिकायत हुई। परिजनों उन्हे अस्पताल ले जाने लगे लेकिन रास्ते में ही उन्होने दम तोड दिया। हृदयगति रुक से जाने से उनका निधन हो गया। स्व.श्री चत्तर प्रारंभ से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुडे हुए थे। कुछ समय पूर्व तक वे संघ के नगर कार्यवाह के रुप में कार्यरत थे। उन्होने लम्बे समय तक विश्व हिन्दू परिषद में भी कार्य किया। उनके निधन की खबर से हिन्दूवादी संगठनों में शोक का वातावरण है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds