April 30, 2024

आपसी विवाद में पत्नी को घर में कैद किया पति ने

पुलिस और मीडीया ने मौके पर पंहुचकर छुडवाया महिला को

रतलाम, 24 दिसम्बर (इ खबरटुडे)। आपसी विवाद के चलते एक पति अपनी पत्नी को घर में कैद कर चला गया। परेशान महिला ने अपने पिता और पुलिस को फोन से इस घटना की सूचना दी। महिला की सूचना पर पुलिसकर्मियों और मीडीया वालों ने मौके पर पंहुच कर महिला को मुक्त करवाया। समाचार लिखे जाने तक दोनो पति पत्नी पुलिस थाने पर थे,और पुलिस दोनो के बयान ले रही थी। घटना स्टेशनरोड की है।
शाम करीब साढे पांच बजे पुलिस को फोन  पर यह सूचना मिली थी कि स्टेशन रोड के एक मकान में एक महिला को कैद करके रखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पंहुचे। मीडीयाकर्मी भी मौके पर पंहुच गए थे। घर में कैद महिला ने बताया कि  उसका नाम नीना तोषनीवाल है और उसका पति गोविन्द तोषनीवाल उसे सुबह से घर में कैद कर कहीं चला गया है। नीना ने इस बात की सूचना अपने उज्जैन निवासी पिता को फोन से दी। पिता ने उसे पुलिस के नम्बर दिए,और तब उसने पुलिस को घटना की सूचना दी।
नीना तोषनीवाल 42 ने रोते हुए मीडीयाकर्मियों को बताया कि उसका उसके पति से विवाद चल रहा है। उसका पति उसपर बेबुनियाद आरोप लगाकर उसे प्रताडित करता रहता है। उसके विवाह को पन्द्रह वर्ष हो चुकी है और उसकी एक पन्द्रह वर्षीय बेटी भी है। नीना तोषनीवाल ने एक निजी स्कूल में शिक्षिका का काम करती है। मौके पर पंहुचे पुलिस कर्मियों ने नीना के  पति गोविन्द तोषनीवाल को फोन करके बुलाया। पुलिस के फोन पर जल्दी ही गोविन्द तोषनीवाल भी मौके पर पंहुच गया। उसने घर का ताला खोला। गोविन्द ने मीडीयाकर्मियों से चर्चा करते हुए कहा कि उसकी पत्नी का चरित्र ठीक नहीं है और दोनो के बीच में लम्बे समय से विवाद चल रहा है। उसने मीडीयाकर्मियों को बताया कि वह ब्यूटीपार्लर की सामग्री की सप्लाय का व्यवसाय करता है। घर में उन दोनों के अलावा और कोई नहीं रहता,इसलिए वह घर पर ताला लगाकर गया था। उसने पत्नी से कहा था कि उसे जब भी जरुरत हो,फोन कर दे,तो गोविन्द आकर ताला खोल देगा।
पुलिसकर्मी दोनों पति पत्नी को थाने पर ले गए,जहां उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds