September 22, 2024

आदिषंकराचार्य एकात्म यात्रा की तैयारिया पूर्ण

8 जनवरी को रतलाम के कालिका माता मंदिर परिसर में जन संवाद कार्यक्रम होगा

रतलाम ,06 जनवरी(इ खबरटुडे)। जिला समन्वयक जन अभियान परिषद् रत्नेष विजयवर्गीय ने बताया कि एकात्म यात्रा की पूर्व संध्या 7 जनवरी को 1 लाख 8 हजार दीपकों से दीपयज्ञ का आयोजन गायत्री परिवार के सहयोग से किया जा रहा है जिसमें 24 जजमान एकात्मता से विष्व शांति का संदेष देंगे यह यज्ञ एतिहासिक होकर वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम करेगा।
आदिषंकराचार्य एकात्म यात्रा 8 जनवरी को सुबह 9ः30 बजे सुजलाना पहुंचेगी यहां से सिमलावदा, सातरूण्डा, बिरमावल, छतरी, पिपलोदी, खेड़ा, राउदिया, फूटली चौकी, महु फंटा, अम्बोदिया फंटा, बिलपांक धराड़, सालाखेड़ी फंटा होकर शाम 5 बजे जन संवाद कार्यक्रम में रतलाम में पहुंचेगी।
नगर में मार्ग महु रोड़, फव्वारा चौक, दिलबहार चौराहा, घोड़ा चौराहा, दो बत्ती, न्यु रोड़, लोकेन्द्र टाकीज, सैलाना बस स्टेण्ड, शहर सराय, रानीजी का मंदिर, धानमंडी, हरदेव लाला की पिपली, चांदनी चौक, चौमुखी पुल, घास बाजार, माणक चौक, डालुमोदी बाजार, पैलेस रोड़, नगर निगम चौराहा तय किया गया है। सभा का मुख्य स्थल कालका माता मंदिर परिसर रहेगा। 9 जनवरी को यात्रा रतलाम सुबह 9 बजे से चलेगी। सेजावता फंटा, धोंसवास, नामली, पंचेड़, धामनोद होकर सैलाना दोपहर 12ः15 बजे जनसंवाद कार्यक्रम अनाज मंडी सैलाना पहुंचेगी।
आदिषंकराचार्य एकात्म यात्रा के सफल संचालन के लिए एसडीएम जावरा ने विभिन्न अधिकारियों की नामजद जिम्मेदारी तय कर आदेष जारी किए हैं तथा यात्रा का पूरा रूट चार्ट का विवरण जारी किया है। 9 जनवरी को यात्रा करया से होकर आम्बा, शेरपुर, पिपलोदा प्रवेष करेगी एवं जावरा में पिपलोदा रोड़, चौपाटी, रेलवे फाटक, यादव मोहल्ला, मालीपुरा, धाकड़ मोहल्ला, पिपली बाजार पहंुचेगी। जावरा में जनसंवाद कार्यक्रम का मुख्य स्थल पिपली बाजार रहेगा।

You may have missed