September 30, 2024

आठ वार्ड आरक्षित, सात अनारक्षित,सैलाना नगर परिषद के लिये हुआ वार्ड आरक्षण

रतलाम ,19 अप्रैल (इ खबरटुडे)। नगरीय निकायों के आगामी निर्वाचन के दौरान सैलाना नगर परिषद में भी निर्वाचन होना है। निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए प्रभारी कलेक्टर हरजिन्दरसिंह की मौजुदगी में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में दोपहर 12ः30 बजे वार्ड आरक्षण की कार्यवाही सम्पन्न हुई। वार्ड आरक्षण में दो-दो वार्ड अनुसूचित जाति एवं जनजाति के और चार वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग के लिये रोस्टर अनुसार आरक्षित रखे गये है। परिषद के कुल 15 वार्डो मंे से सात वार्ड अनारक्षित है। कुल 15 वार्डो में से आठ वार्ड महिलाओं के लिये आरक्षित रखे गये है। भारतीय जनता पार्टी के बजरंग पुरोहित, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रभु राठौर, नगर परिषद अध्यक्ष सैलाना जगदीश पाटीदार और अन्य पार्षदों, जनसामान्य की मौजूदगी में वार्ड आरक्षण किया गया। अनुसूचित जाति के लिये वार्ड नम्बर 3 एवं वार्ड नम्बर 10 आरक्षित किये गये जिसमें से वार्ड नम्बर 3 महिलाओं के लिये आरक्षित रखा गया। अनुसूचित जनजाति के लिये वार्ड नम्बर 8 एवं 9 आरक्षित हुए हैं जिसमें से वार्ड नम्बर 9 महिलाआंे के लिये आरक्षित है। वार्ड क्रमंाक 5, 6, 1 व 2 अन्य पिछड़ा वर्ग के लिये आरक्षित रखे गये हैं जिसमें से दो वार्ड 5 एवं 6 महिलाआंे के लिये आरक्षित है। सात वार्ड क्रमांक 4, 7, 11, 12, 13, 14 एवं 15 अनारक्षित हैं। इनमें वार्ड क्रमंाक 4, 11, 13 एवं 15 महिलाओं के लिये आरक्षित रखे गये है। इन वार्डो पर किसी भी वर्ग की महिला उम्मीदवार अपने दावेदारी प्रस्तुत कर सकती है।

सैलाना नगर परिषद की कुल संख्या 11989 है। इसमें 6145 पुरूष एवं 5844 महिला हैै। अनुसूचित जाति की कुल जनसंख्या 1505 हैं इनमे पुरूष 756 एवं महिलाऐं 949 है। अनुसूचित जनजाति की संख्या 1653 हैं इनमें पुरूष 872 एवं महिलाऐं 781 है। शेष जन संख्या अन्य पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य वर्ग की है। सैलाना नगर परिषद में कुल 15 वार्ड हैं। वार्ड क्रंमाक 1 सरदार वल्लभभाई पटेल की जन संख्या 747 है। वार्ड क्रंमाक 2 सुभाषचंद्र वार्ड की जनसंख्या 628 है। वार्ड क्रंमाक 3 नेहरू वार्ड की जनसंख्या 741 हैं। वार्ड क्रंमाक 4 मोतीलाल नेहरू वार्ड की जनसंख्या 301 है। वार्ड क्रंमाक 5 डाॅ. जवेरीशंकर की जनसंख्या 682 है। वार्ड क्रंमाक 6 डाॅ. अम्बेडकर वार्ड की जनसंख्या 910 है। वार्ड क्रंमाक 7 गांधी वार्ड की जनसंख्या 638 है। वार्ड क्रंमाक 8 डाॅ. लोहिया की जनसंख्या 867 है। वार्ड क्रंमाक 9 दिलीप वार्ड की जन संख्या 2056 है। वार्ड क्रंमाक 10 रेदास वार्ड की जन संख्या 903 है। वार्ड क्रंमाक 11 लाल बहादुर शास्त्री की जनसंख्या 672 है। वार्ड क्रंमाक 12 जयप्रकाश नारायण वार्ड की जनसंख्या 625 है। वार्ड क्रंमाक 13 दिग्विजय वार्ड की जनसंख्या 518 है। वार्ड क्रंमाक 14 राजीवगांधी वार्ड की जनसंख्या 891 एवं वार्ड क्रंमाक 15 इन्दिरा गांधी वार्ड की जनसंख्या 770 है।

आरक्षण की कार्यवाही के दौरान कलेक्टोरेट सभाकक्ष में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सैलाना और सहायत कलेक्टर ऋतुराजसिंह, परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण एस.कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी रणजीत कुमार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी गरीमा पाटीदार और दीपकराय माथुर उपस्थित थे।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds