mainखबरे जिलों सेब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशरतलाम
अहिंसा ग्राम में होनहार छात्र ने फहराया तिरंगा

रतलाम,27 जनवरी (इ खबरटुडे)। चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा संस्थापित अहिंसा ग्राम में गणतंत्र दिवस भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया।
इस मौके पर अहिंसा ग्राम में रहने वाले होनहार छात्र कमल सोलंकी ने झंडावंदन किया। कार्यक्रम में भाजपा के जिला महामंत्री मनोहर पोरवाल, अशोक पोरवाल, अनिता कटारिया, निर्मल कटारिया, नित्येन्द्र आचार्य, प्रहलाद सिंह शक्तावत एवं कार्तिक आदि मौजूद रहे।