March 28, 2024

अतिक्रमण हटाने के दौरान भड़की हिंसा, लोगों ने फूंके कई वाहन

वड़ोदरा,31मई (इ खबरटुडे)।गुजरात के वडोदरा में स्थानीय लोगों की पुलिस व नगर निगम के कर्मचारियों के साथ जबरदस्त झड़प हो गई। दरअसल, नगर निगम की टीम पुलिस दस्ते के साथ यहां अतिक्रमण हटाने आई थी जिसका लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया।

बड़ी संख्या में पुलिस के जवानों को मुस्तैद
विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्साए लोगों ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इतना ही नहीं लोगों ने पुलिस और नगर निगम कर्मचारियों पर पत्थर भी फेंके। इसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है। लोगों को शांत करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल भी किया। फिलहाल मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस के जवानों को मुस्तैद किया गया है।
अब भी मौके पर हालात तनावपूर्ण हैं। हालांकि पुलिस ने अतिरिक्त फोर्स वहां पर मंगवा ली है। खुद वड़ोदरा पुलिस कमिश्नर ने हालात का जायजा लिया था जिसके बाद वहां पुलिस फोर्स और बढ़ा दी गई है। वडोदरा में इससे पहले भी अतिक्रमण हटाने को लेकर हिसंक झड़प हो चुकी है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds