April 28, 2024

अगहन माह की पहली सवारी में अवंतिकानाथ के दर्शन को उमड़े भक्त

उज्जैन,21 नवम्बर (इ खबरटुडे)। अगहन मास में सोमवार को भगवान महाकाल की पहली सवारी निकली। राजाधिराज ने चंद्रमौलेश्वर रूप में चांदी की पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण किया। इससे पहले मंदिर के सभा मंडप में प्रभारी प्रशासक व एडीएम अवधेश शर्मा, सहायक प्रशासक प्रीति चौहान ने भगवान की पूजा की। इसके बाद पालकी शिप्रा तट की ओर रवाना हुई।

सवारी में पुलिस का अश्वरोही दल, सशस्त्र बल की टुकड़ी, पुलिस बैंड, भजन मंडली तथा झांझ व डमरू दल शामिल थे। जिस मार्ग से भी पालकी गुजरी जय महाकाल के घोष से गगन गुंजायमान हो गया। महाकाल घाटी, गुदरी, बक्षी बाजार, कहारवाड़ी होते हुए सवारी शाम करीब 4.40 बजे मोक्षदायिनी शिप्रा के रामघाट पहुंची।

यहां पुजारियों ने भगवान महाकाल तथा शिप्रा का पूजन किया। इसके बाद सवारी गंधर्वघाट, गणगौर दरवाजा होते हुए पुन: मंदिर पहुंची। सहायक प्रशासनिक अधिकारी दिलीप गरूढ़ ने बताया कार्तिक-अगहन मास के क्रम में 28 नवंबर को महाकाल की शाही सवारी निकलेगी।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds