June 5, 2024

अंध गति से वाहन चलाते हुए टक्कर मारकर चार लोगों की जिंदगी ली,दंपत्ति और दो बच्चों की मौत

होली मनाने गांव जा रहे

धार,05 मार्च(इ खबरटुडे)। इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर कलसाड़ा के निकट रविवार को सुबह 6.30 बजे एक अज्ञात वाहन ने मोटर साइकल सवार दंपत्ति को टक्कर मार दी। ये लोग होली और भगोरिया पर्व मनाने के लिए जिले के कुक्षी के निकटस्थ ग्राम पड़ियाल जा रहे थे। पति-पत्नी और एक बच्चे ने तो पहले ही दम तोड़ दिया था, जबकि एक की अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई।

सादलपुर थाने के ग्राम कलसाड़ा में रविवार को सुबह यह हादसा हुआ। मोटर साइकल से शोभाराम(40) पिता गलिया, पत्नी कलाबाई(35) व उसके दो पुत्र आयुष(10) व आकाश(8) घाटाबिल्लौद से अपने पेतृक गांव कुक्षी के निकट पड़ियाल जा रहे थे।

होली और भगोरिया पर्व निकट होने के चलते मजदूरी छोड़कर अपने लोगों से मिलने के लिए पहुंच रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और उसी में इन सभी ने दम तोड़ दिया। तीन लोगों ने पहले ही दम तोड़ दिया था। आकाश को उपचार के लिए धार लाया जा रहा था रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। पुलिस हादसे के 12 घंटे बाद भी उस अज्ञात वाहन का पता नहीं लगा पाई है जिसने अंध गति से वाहन चलाते हुए टक्कर मारकर चार लोगों की जिंदगी ले ली। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds