September 21, 2024

स्टूडेंट अपने जन्मदिवस पर पौधा अवश्य लगाएं कलेक्टर चौहान

अनुभूति कैंप में विद्यार्थी जल जीव जंगल से हुए रूबरू

रतलाम,04जनवरी(इ खबरटुडे)। जिले के स्टूडेंट द्वारा वन विभाग के सौजन्य से प्रकृति और पर्यावरण का साक्षात्कार किया गया है। स्टूडेंट इन स्मृतियों को अपने मन मस्तिष्क में संजो कर रखें और संकल्प ले कि हम अपने पर्यावरण की रक्षा में आगे आएंगे।

पौधों जीव-जंतुओं की रक्षा करेंगे, यह बात कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने आज रतलाम के समीप झामण में पर्यावरण पार्क में आयोजित अनुभूति कैंप में उपस्थित स्टूडेंट को संबोधित करते हुए कही। यह कैंप मध्यप्रदेश इको पर्यटन विकास बोर्ड द्वारा आयोजित किया गया।

इस कैंप में जिले के लगभग सवा सौ स्कूल स्टूडेंट सम्मिलित हुए इस कैंप का उद्देश्य स्टूडेंट को जल, जीव जंगल तथा पर्यावरण से रूबरू कराते हुए इनके संरक्षण के प्रति जागृति उत्पन्न करना था।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी, जिला वन मंडल अधिकारी डॉ. एस.के. गुप्ता, कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. राधेश्याम गोस्वामी, वन विभाग के एसडीओ अशोक हनवन्ते रेंजर वंदना ठाकुर, श्री धारीवाल, सुनील राठौर, आशा शर्मा, गोपाल सिंह परमार आदि उपस्थित थे।

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने बच्चों से अपील की कि वे अपने जन्मदिवस पर एक पौधा अवश्य लगाएं। बच्चे आज इस कैंप में शामिल हुए हैं। वे जीवन भर के लिए पर्यावरण की रक्षा का संकल्प संजो कर जाएं।

पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने स्टूडेंट से कहा की प्रकृति को जाने, उसको पहचाने, आज प्रकृति से मनुष्य का संबंध धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। यहां मानव जीवन के लिए अच्छा नहीं है। प्रकृति और जंगल मनुष्य का वास्तविक घर होते हैं इसलिए हम सभी इनकी रक्षा और इनके बचाव के लिए आगे आएं, पर्यावरण एवं प्रकृति को बचाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

You may have missed