September 24, 2024

सीएम के सख्त निर्देश देने के बाद भी राजधानी में सामूहिक दुष्कर्म की वारदात

भोपाल, 25 मार्च (इ खबरटुडे)।सीएम शिवराज सिंह चौहान के महिला अपराधों के खिलाफ पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश देने के बाद भी राजधानी महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है। एक बार फिर एक छात्रा को किडनैप कर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात सामने आई है।

जानकारी के मुताबिक बैंक परीक्षा की तैयारी कर रही एक छात्रा को दो युवकों ने एमपी नगर इलाके से किडनैप कर लिया। इसके बाद उसके साथ बदमाशों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने धीरज और शैलेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी टोल नाके पर बाउंसर का काम करते हैं। पुलिस की सख्ती के बाद भी अपराधियों के हौसले कितने बुलंद है, इस घटना ने यह साफ कर दिया है।

अरुण यादव ने मांगा सीएम से इस्तीफा
मप्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने प्रदेश में ट्वीट कर कहा कि प्रदेश की राजधानी में भी बच्चियां सुरक्षित नहीं है। कुछ महीने पहले हुई घटना को अभी भोपाल भूल भी नहीं पाया था कि अब फिर दरिंदगी सामने आई। महिलाओं को सुरक्षा नहीं दे पा रहे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।

You may have missed