September 21, 2024

सिंहस्थ में साधुओं के बीच खूनखराबा, गोली चली, 6 घायल

उज्जैन,12 मई(इ खबरटुडे)।साधु-संतों के आपसी विवाद के साथ ही आज सिंहस्थ में खूनखराबे के हालात बन गए। इस दाैरान गोलियां भी चली। इसमें करीब 6 साधु घायल हो गए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आवाहन अखाड़े के चुनाव के दौरान साधुओं के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। इसी दौरान किसी साधु ने बंदूक से गोली चलाई। साधुओं के बीच जमकर मारपीट भी हुई। इसी दौरान 6 साधुओं को चोट आई है।
बताया जाता है कि चुनाव के दौरान अखाड़े में करीब 400 साधु मौजूद थे। गोली चालन और मारपीट की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घायल साधुओं को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

You may have missed