उज्जैन

सिंहस्थ में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश प्रतिबंधित

उज्जैन,17 मार्च (इ खबरटुडे) सिंहस्थ-2016 में सेवा देने वाले कर्मचारियों-अधिकारियों के अवकाश प्रतिबंधित कर दिये गये हैं। इससे संबंधित चर्चा संभागायुक्त कार्यालय परिसर में बुधवार को सुनने को मिली है। चर्चा अनुसार सिंहस्थ की सेवाएं आवश्यक सेवाओं में घोषित करते हुए अवकाश पर प्रतिबंध लगाया गया है।

सिंहस्थ क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं का अभाव
सिंहस्थ-2016 में सिंहस्थ क्षेत्र में व्यवस्थाएं बनाए नहीं बन पा रही है। सिंहस्थ के 6 झोन अंतर्गत महत्वपूर्ण मंगलनाथ, कालभैरव, दत्त अखाड़ा क्षेत्र में साधु-संतों को आवश्यक वस्तुओं का अभाव खल रहा है।
सिंहस्थ क्षेत्र में सुबह के समय पर्याप्त दूध की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इसके साथ ही आवश्यकता पडऩे पर इन क्षेत्रों में दवाई भी उपलब्ध नहीं हो रही है। सफाई के लिये प्रभारी मंत्री ने सीधे-सीधे निर्देश जारी किये हैं।

Back to top button