September 28, 2024

लोक निर्माण विभाग ने सिंहस्थ के 44 कार्य पूर्ण किये

दिसम्बर माह में अंत तक पूरा होगा पंचक्रोशी मार्ग

उज्जैन 27 अक्टूबर (इ खबरटुडे) ।सिंहस्थ 2016 के लिए लोक निर्माण विभाग को 409 करोड़ के कुल 101 निर्माण कार्य स्वीकृत किये गये हैं। आज की स्थिति में लोक निर्माण विभाग द्वारा 44 निर्माण कार्य पूर्ण कर लिये गये है। हाल ही में विभाग द्वारा सिंधी कॉलोनी डामरीकरण, विक्रम विश्वविद्यालय केम्पस डामरीकरण, सदावल रोड़ पहुंचमार्ग का डामरीकरण और मंछामन गणेश पहुंचमार्ग का डामरीकरण कार्य पूरा करवाया गया है। उल्लेखनीय है कि लोक निर्माण विभाग द्वारा अब तक एम आर-10, एम आर-5, इंजीनिरिंग कॉलेज रोड, मौजमखेड़ी मार्ग जैसे बड़े निर्माण कार्यों को समय सीमा में पूरा करवाया गया है तथा शेष कार्य तेजी से जारी है।

फरवरी की बजाय दिसम्बर में ही पूरा होगा पंचक्रोशी मार्ग
सिंहस्थ 2016 के लिए पंचक्रोशी मार्ग का उन्नयन किया जा रहा है। इस हेतु 63 करोड़ 60 लाख रू. की राशि स्वीकृत की गई है। पंचक्रोशी मार्ग के उन्नयन का कार्य तेजी से जारी है। लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री केलकर ने बताया कि पंचक्रोशी मार्ग पर 26 कि.मी. लम्बाई में खराब सड़क उखाड़कर नये सिरे से मार्ग का निर्माण किया जा चुका है। इसी के साथ 24 कि.मी. लम्बाई में डामरीकरण का कार्य भी पूरा हो गया है। उल्लेखनीय है कि पंचक्रोशी मार्ग में पूरा होने की तिथि फरवरी माह है किन्तु यह कार्य 31 दिसम्बर तक ही पूरा हो जाने की संभावना है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds