September 29, 2024

रतलाम : मकान की छत गिरने से मां और दो बच्चों की मौत

रतलाम,25 जून (इ खबरटुडे)।शहर के जवाहर नगर में गुरुवार सुबह 5 बजे मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के दो बच्चों सहित तीन की जान चली गई, परिवार का मुखिया घायल हो गया है। मृतकों के नाम हैं 35 वर्षीय शर्मिला, दस वर्षीय राजवीर और छह वर्षीय यशिका।

शर्मिला के पति मोहन पिता शांतिलाल को गंभीर घायल हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है। पेशे से ड्राइवर मोहन झाबुआ जिले के पारा का रहने वाला है। रतलाम में पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। जिस मकान में हादसा हुआ वह 40-50 साल पुराना बताया गया है, जिसके मालिका का नाम गोपी वर्मा है।

घटना के वक्त परिवार सो रहा था, तभी अचानक गर्डर फर्शी वाली छत गिरी और उसमें सभी दब गए। आवाज सुनकर नीचे रहने वाले लोग ऊपर पहुंचे तो देखा की सभी दबे हुए हैं। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी और फर्शी हटाकर सभी को बाहर निकालने का प्रयास किया। लेकिन तब तक दो बच्चों और उनकी मां की मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है मकान की छत बहुत जर्जर थी।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds