September 21, 2024

यूपी निकाय चुनाव : अयोध्या और मथुरा में भाजपा प्रत्याशी का मेयर पद पर कब्जा

लखनऊ ,01 दिसंबर(इ खबरटुडे)। उत्तर प्रदेश में शहर की सरकार चुनने को निकाय चुनाव में मतगणना जारी है। प्रदेश निकाय चुनाव से पहले नगर निगम बने मथुरा के बाद अयोध्या में भी भारतीय जनता पार्टी ने बाजी मारी है।मेयर की 16 सीट में से भाजपा दो पर जीत दर्ज कर चुकी है जबकि 12 पर आगे है। बहुजन समाज पार्टी दो सीट पर आगे चल रही है।

मथुरा में भारतीय जनता पार्टी के मुकेश आर्य बंधु तथा अयोध्या में भाजपा के ऋषिकेश उपाध्याय ने बाजी मारी है। यूपी नगर निगम चुनाव का पहला नतीजा आया। बीजेपी के मुकेश आर्य बंधु जीते, कांग्रेस के मोहन सिंह को हराया। मथुरा नगर न‍िगम चुनाव में कांग्रेस पीछे बीजेपी ने बढ़त बनाई।
फैज़ाबाद अयोध्या नगर निगम पर भाजपा का कब्ज़ा। मेयर पद पर ऋषिकेश उपाध्याय ने सपा की गुलशन बिंदु को 3593 वोटों से शिकस्त दी। भाजपा को 44628 व सपा को 41035 वोट मिले।मथुरा और अयोध्या में भाजपा प्रत्याशी ने मेयर पद पर भाजपा प्रत्याशी कब्जा जमा लिया है। अयोध्या-फैजाबाद नगर निगम का परिणाम घोषित हो गया। भाजपा प्रत्याशी ऋषिकेश उपाध्याय ने सपा के गुलशन बिंदु को 4600 वोटों के अंतर से हराया। अयोध्या-फैजाबाद को योगी सरकार ने नगर निगम बनाया है।

ताजनगरी आगरा में छह सभासद प्रत्याशियों का परिणाम घोषित कर दिया गया है। जिसमें पांच भाजपा के प्रत्याशी जीते हैं जबकि एक पर बसपा के प्रत्याशी ने बाजी मारी। यहां पर मेयर पद के लिए भाजपा व बसपा के बीच कांटे का मुकाबला है। इलाहाबाद नगर निगम में भाजपा से महापौर प्रत्याशी अभिलाषा गुप्ता नंदी आगे हैं। इसी तरह से लखनऊ में संयुक्ता भाटिया, अलीगढ़ में राजीव अग्रवाल, मुरादाबाद में विनोद अग्रवाल, कानपुर में प्रमिला पाण्डेय तथा गोरखपुर में भी भाजपा के प्रत्याशी बढ़त पर हैं।

वाराणसी में भाजपा उम्मीदवार भारी मतों से आगे ।भाजपा की मृदुला जायसवाल को अभी तक 37861 वोट, सपा की साधना गुप्ता को 21665, कांग्रेस की शालिनी यादव को 9624, बसपा की सुधा चौरसिया को 10301 को वोट। अभी तक की गिनती में नोटा में 1261 वोट पड़े। लखनऊ में भाजपा उम्मीदवार संयुक्ता भाटिया आगे। अभी तक भाजपा को 44,126 वोट, सपा को 28,422, कांग्रेस को 13,258 वोट, बसपा 10,994 वोटो पर आगे।

लखनऊ सहित 16 नगर निगम, 198 नगर पालिका परिषद और 438 नगर पंचायतों में तीन चरणों में हुए चुनाव की मतगणना होगी। इन चुनावों में कुल 79,113 उम्‍मीदवार चुनावी मैदान में थे जिनके भविष्य का फैसला होगा। मतगणना सभी 75 जिलों के 334 केंद्रों पर होगी। तीन चरणों में हुए वोटिंग में कुल 52.50 फीसदी मतदान हुआ था। वहीं तीसरे और अंतिम चरण में 26 जिलों में करीब 53 फीसद मतदान हुआ।

राज्य निर्वाचन आयोग ने मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रदेश के 334 स्थानों पर एक साथ मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। परिणाम जल्दी आएं इसलिए 11,200 टेबल लगाई गई हैं। वोटों की गिनती के लिए 56 हजार कर्मी लगाए गए हैं। नगर निगमों में ईवीएम से चुनाव हुए हैं इसलिए इनके परिणाम दोपहर 12 बजे तक आने की उम्मीद है। छोटी नगर पंचायतों के परिणाम सुबह 10 बजे से ही आने शुरू हो जाएंगे। शाम चार से पांच बजे तक सभी निकायों के परिणाम घोषित हो जाएंगे।

7 घंटे में पूरी हो जाएगी मतगणना
मतगणना 7 घंटे में पूरी करने की तैयारी है। मेयर व अध्यक्ष पद के लिए 6 हजार मतगणना टेबल लगाई गईं हैं। पार्षद व सदस्य पद के लिए 5,200 टेबल लगाई गईं हैं। अपर निर्वाचन आयुक्त वेद प्रकाश वर्मा ने बताया कि नगर निगम के परिणाम 12 बजे से 1 बजे के बीच आ जाएंगे। बाकी परिणाम भी शाम 4 बजे तक आ जाएंगे।

You may have missed