September 23, 2024

बड़ा रामद्वारा के महंत श्री गोपालदास जी महाराज का देवलोक गमन

रतलाम ,18 फरवरी (इ खबरटुडे)। बड़ा रामद्वारा के महंत श्री गोपालदास जी महाराज का देवलोक गमन आज शाम हो गया है। उनकी अंतिम यात्रा सोमवार 19 फरवरी को सुबह 10 बजे पुरोहित जी का वास स्थित बड़ा रामद्वारा से निकाली जाएगी। उनका अंतिम संस्कार त्रिवेणी मुक्तिधाम पर किया जाएगा।

स्व श्री गोपालदास जी को रविवार दोपहर को सीने में दर्द की शिकायत होने पर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। शाम करीब सात बजे उन्होंने देह त्याग कर दिया। स्व महंत जी 86 वर्ष के थे। वे रामस्नेही सम्प्रदाय सींथल से दीक्षित संत थे और विगत चार दशकों से रामद्वारे के महंत थे। महंत जी के उत्तराधिकारी साधु पुष्पराज रामस्नेही ने बताया कि महंत जी के देवलोकगमन की खबर से बड़ी संख्या में उनके भक्तों में शोक व्याप्त हो गया।

You may have missed