September 30, 2024

बेंगलुरु के एक फ्लैट से मिले 9 हजार वोटर कार्ड, भाजपा की उस विधानसभा क्षेत्र में चुनाव रद्द करने की मांग

बेंगलुरु,09 मई (इ खबरटुडे)। दक्षिण बेंगलुरु की विधानसभा सीट राजराजेश्वरी नगर के एक फ्लैट से मंगलवार देर रात 9746 वोटर आईडी कार्ड बरामद किए गए। इस मामले में चुनाव आयोग ने एफआईआर दर्ज कराई है। उसकी टीम को मौके से पांच लैपटॉप और एक प्रिंटर मिला। इस विधानसभा क्षेत्र में 4 लाख 35 हजार 439 वोटर हैं। मामला सामने आने के बाद भाजपा ने इस सीट पर चुनाव रद्द करने की मांग की है। वहीं, कांग्रेस का आरोप है कि संबंधित फ्लैट भाजपा नेता का है।वोटर स्लिप जैसी एक लाख पर्चियां मिलीं
मुख्य निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि उनकी टीम को मौके पर एक लाख स्लिप भी मिली हैं। उन्होंने बताया कि ये स्लिप निर्वाचन सूची में नाम जोड़ने वाली पर्ची से मिलती जुलती हैं। शुरुआती जांच में वोटर कार्ड सही पाए गए हैं, लेकिन एक लाख स्लिप की जांच बाकी है।

कांग्रेस का आरोप- छापा आयोग की टीम ने नहीं, भाजपा कार्यकर्ताओं ने मारा
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने देर रात प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने कहा, “भाजपा ड्रामा कर रही है। जिस फ्लैट से वोटर आईडी मिले हैं वह भाजपा नेता मंजुला नंजामुरी का है। उनके बेटे ने 2015 में यहां से भाजपा के टिकट पर नगर निगम का चुनाव लड़ा था, जिसके लिए उन्होंने ये फ्लैट किराए पर लिया था। यहां छापामारी पुलिस या फिर इलेक्शन कमीशन ने नहीं की, बल्कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने की है।”
भाजपा ने की चुनाव रद्द करने की मांग
भाजपा राजराजेश्वरी नगर में चुनाव रद्द करने की मांग कर रही है। भाजपा ने इसे सत्ताधारी कांग्रेस की साजिश बताया है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds