February 4, 2025

बडा रामद्वारा में उत्साह के साथ मनी धन्वन्तरि जयन्ती

dhanv1

धन्वन्तरि की पूजा के साथ चिकित्सकों का अभिनन्दन

रतलाम,21 अक्टूबर (इ खबरटुडे)। चिकित्साशा के जनक भगवान धन्वन्तरि की जयन्ती श्री बडा राम द्वारा पर उत्साह के साथ मनाई गई। इस मौके पर महन्त श्री गोपालदास जी महाराज व उनके प्रमुख शिष्य पुष्पराज रामस्नेही द्वारा चिकित्सकों का अभिन्दन किया गया।
धन्वन्तरि जयन्ती पर पुरोहित जी का वास स्थित श्री बडा रामद्वारा पर प्रतिवर्ष चिकित्सकों की उपस्थिति में भगवान धन्वन्तरि की पूजा और चिकित्सकोंका अभिनन्दन किया जाता है। इस वर्ष नगर के प्रख्यात वैद्य इन्दुशेखर आचार्य का शाल औढाकर व श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। इस मौके पर पूर्व सिविल सर्जन डॉ.केसी पाठक,डॉ.एम.एल.गुप्ता,प्राकृतिक चिकित्सा से जुडे श्रीमती किरण कटारिया,अनोखीलाल कटारिया,समाजसेवी अशोक जैन,श्रीमती वसुमति सिंह समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। इससे पहले सभी उपस्थित जनों ने भगवान धन्वन्तरि की पूजा अर्चना कर सभी के स्वास्थ्य और आरोग्य के लिए प्रार्थना की।dhanv2

You may have missed