चार निगमकर्मी निलम्बित

7

रतलाम,१३ अप्रैल(इ खबरटुडे)। कत्र्तव्य में लापरवाही बरतने के मामले में निगम आयुक्त ने आज नगर निगम के सामान्य प्रशासन विभाग के चार कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया।

अधिकारिक जानकारी के अनुसार,निगमायुक्त संजय मेहता ने शुक्रवार सुबह कार्यालयीन समय में निगम के सामान्य  प्रशासन विभाग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सहायक वर्ग २ शशिकांत वायगांवकर व प्रदीप त्रिवेदी,सहा.राजस्व निरीक्षक गोविन्द राठौड व राजेन्द्र शर्मा कत्र्तव्य से अनुपस्थित पाए गए। निगम आयुक्त श्री मेहता ने निगमकर्मियों को कार्यालय में समय पर उपस्थित होने के निर्देश कई बार दिए थे,परन्तु उक्त कर्मचारियों द्वारा आयुक्त के इन आदेशों की लगातार अवहेलना की जा रही थी और इनके आचरण में कोई सुधार नहीं हो रहा था। निगम आयुक्त श्री मेहता ने उक्त चारों कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया। इसी तरह कार्यालय अधीक्षक निर्मला मालवीय को भी कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है।

7 thoughts on “चार निगमकर्मी निलम्बित

  1. Pingback: pic5678
  2. Pingback: maxbet

Leave a Reply

You may have missed

This will close in 20 seconds