September 29, 2024

खाद्यान्न के फर्जी वितरण को रोकने हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त

रतलाम ,06अप्रैल (इ खबरटुडे)। रतलाम शहर की शासकीय उचित मूल्य दूकानों में बड़े स्तर पर पात्रता पर्ची के आधार पर परिवारों को वास्तविक संख्या से अधिक एवं ऐसे परिवारों को भी खाद्यान्न वितरण बताया जा रहा हैं जो अस्तित्व में ही नहीं हैं या फिर पात्रता नहीं रखते है। इस संबंध में शहर की समस्त शासकीय उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से विभिन्न प्रकार की अपात्रता होते हुए या अस्तित्व में नहीं होते हुए जो परिवार खाद्यान्न प्राप्त कर रहे हैं, उनका भौतिक सत्यापन किये जाने के निर्देष कलेक्टर बी.चन्द्रषेखर ने दिये हैं।

उन्होने बताया कि भौतिक सत्यापन पोर्टल के माध्यम से निकाली गई सूची के आधार पर किया जावेगा। भौतिक सत्यापन हेतु डिप्टी कलेक्टर अनिल भाना को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। अपात्र पाये जाने वाले परिवारों को खाद्यान्न वितरण किये जाने/खाद्यान्न की कालाबाजारी होने की स्थिति/पोर्टल पर फर्जी प्रविष्टि करने वाले अधिकारी, कर्मचारियों के विरूद्ध विस्तृत जाॅच किये जाने के निर्देष दिये गये हैं। इस संबंध में सभी दुकानों की जाॅच दिनांक 15 मई 2017 तक अनिवार्यतः पूर्ण कर लिये जाने के निर्देष दिये है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds