September 30, 2024

कर्नाटक चुनाव: 5 बजे तक 64 फीसद वोटिंग, पोलिंग बूथ के बाहर कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ता भिड़े

बेंगलुरु,12 मई (इ खबरटुडे)। कर्नाटक विधानसभा चुनाव की 222 सीटों के लिए मतदान जारी है। 5 बजे तक कुल 64 फीसद वोट डाले जा चुके हैं। हसन जिले के होलनरसीपुरा में पोलिंग बूथ नंबर 244 से पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा की ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान करने के बाद उन्‍होंने कहा, ‘हमें उम्‍मीद है कि हमारी पार्टी राज्य में सरकार बनाएगी। हमने अच्‍छा काम किया है।’ इस बीच हुबली के बूथ नंबर 108 पर वीवीपीएटी मशीन में गड़बड़ी के बाद उसे बदला गया है। तीन महीने के धुआंधार चुनावी प्रचार के बाद कर्नाटक में नई सरकार चुनने के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने फिर से सरकार बनाने का दावा किया है। उन्‍होंने चामुंडेश्वरी में अपना वोट दिया। वह चामुंडेश्वरी और बादामी दो निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ रहे हैं। मतदान 6 बजे तक जारी रहेगा।

कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता भिड़े
कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता एक संवेदनशील बूथ के बाहर भिड़ गए। बेंगलुरु के हम्पी नगर में एक मतदान केंद्र के बाहर कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं में भिड़ंत हुई। विजयनगर भाजपा उम्मीदवार रवींद्र ने बताया कि हमारे नगरसेवक आनंद पर हमला किया गया, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उधर बेंगलुरु के डीसीपी रवि चन्‍नान्‍नवर ने कहा कि यह एक संवेदनशील मतदान केंद्र है और बूथ के 100 मीटर के भीतर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच संघर्ष हुआ। हम जांच करेंगे, उसके बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds