September 22, 2024

एकात्म यात्रा का जिले में ढोल-ढमाकों से भव्य स्वागत

रतलाम,08 जनवरी(इ खबरटुडे)। आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा हेतु धातु संग्रहण तथा जनजागरण अभियान के लिए प्रारंभ की गई एकात्म यात्रा का सोमवार को जिले में प्रवेश हुआ। जिले के गांव सुजलाना पहुंची यात्रा की ढोल-ढमाकों से अगवानी कर पुष्पवर्षा की गई। ग्रामीण पीले साफे में भगवा ध्वज थामकर स्वागत करने पहुंचे। एकात्म यात्रा में संतश्री संवित सोमगिरीजी महाराज बीकानेर, स्वामी भुमानंद सरस्वतीजी, स्वामी नर्मदानंदजी ओंकारेश्वर साथ रहे।

जिले में यात्रा के प्रवेश पर मध्यप्रदेश जन अभियान के उपाध्यक्ष प्रदीप पांडे, राज्य कृषक आयोग अध्यक्ष ईश्वरलाल पाटीदार, राज्य कर्मचारी कल्याण समिति अध्यक्ष रमेश शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमेश मईड़ा, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष अशोक चौटाला, रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर, एसपी अमितसिंह, जिला पंचायत सीईओ सोमेश मिश्रा, अपर कलेक्टर डॉ. कैलाश बुंदेला, अजय तिवारी, जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक वरुण आचार्य, जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पद्मा जायसवाल सहित सैकड़ों ग्रामीणजनों ने अगवानी की। सुजलाना से यात्रा सिमलावदा, सातरुंडा होते हुए बिरमावल पहुंचकर जनसंवाद कार्यक्रम के रूप में तब्दील हुई। बिरमावल से छतरी, पिपलौदी, खेड़ा रावदिया, फूटली चौकी, मऊ फंटा, अम्बोदिया फंटा, बिलपांक, धराड़ पहुंची।
महू रोड से रतलाम में प्रवेश
शहर में यात्रा के प्रवेश पर महू रोड स्थित मंडी के बाहर रतलाम सांस्कृतिक युवा मंच द्वारा कलश प्रदान कर धातु संग्रहण महाभियान में भाग लेकर मंच संयोजक सुरेंद्रसिंह भाटी, अध्यक्ष हेमंत जैन के नेतृत्व में स्वागत किया गया। संदीप राठौर, राजेश सियाल, दिनेश राठौर, पूर्व अध्यक्ष बापूसिंह सोलंकी, अजयसिंह चौहान, हेमंत सुनावा, राजेश बाफना आदि उपस्थित रहे। रतलाम में महू रोड फव्वारा चौक से यात्रा दिल बहार चौराहा, माणकचौक, डालू मोदी बाजार, पैलेस रोड, नगर निगम तिराहा होकर सभा स्थल कालिका माता मंदिर परिसर पहुंचकर यात्रा जनसंवाद सभा के रूप में परिवर्तित हुई। शहर आगमन पर व्यायामशाला के पहलवानों ने जगह-जगह हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन भी किया। महापौर डॉ. सुनीता यार्दे, शहर विधायक चैतन्य काश्यप, निगमाध्यक्ष अशोक पोरवाल, मनोहर पोरवाल, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष बलवंत भाटी आदि ने एकात्म यात्रा की अगवानी की। शहर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया।

कल इन स्थानों से गुजरेगी यात्रा
9 जनवरी को सुबह 9 बजे एकात्म यात्रा रतलाम से प्रारंभ होकर सेजावता फंटा, धौंसवास, नामली, पंचेड़, धामनोद होते हुए दोपहर 12.15 बजे सैलाना पहुंचेगी। सैलाना में जूनावास, शंकर मंदिर, राजवाड़ा चौक, पुरानी सब्जी मंडी, बस स्टैंड, सैलाना, घंटाघर, अनाज मंडी पहुंचकर सभा के रूप में परिवर्तित होगी। नामली में सुबह 10.15 बजे नुक्कड़ सभा होगी। सैलाना से यात्रा दोपहर 2 बजे करिया, आम्बा, शेरपुर होते हुए पिपलौदा पहुंचेगी। पिपलौदा में प्रतापगढ़ फंटा, आरटीओ बैरियर, मोग्या मोहल्ला, झंडा चौक, पुरानी बस स्टैंड, जावरा नाका पहुंचेगी। यहां से राकोदा, अयाना, बड़ायला माताजी, बोरखेड़ा, उपरवाड़ा, बरगढ़ होते हुए जावरा पहुंचेगी। जावरा में पिपलौदा मार्ग, चौपाटी, रेलवे फाटक, यादव मोहल्ला, मालीपुरा, धाकड़ मोहल्ला, पीपली बाजार पहुंचेगी।

You may have missed