September 23, 2024

आजाद जिंदगी के लिए देश छोड़ भागी दुबई की राजकुमारी, मांगी अमेरिका से शरण

दुबई ,11 मार्च (इ खबरटुडे)। दुबई की 33 वर्षीय राजकुमारी शेख लातिफा ने अमेरिका से शरण मांगी है। वह दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतौम की बेटी हैं। उन्होंने दावा किया है कि वह सामान्य जिंदगी जीने के लिए देश छोड़कर फरार हो गई हैं क्योंकि पिछले तीन साल से उन्हें अस्पताल में बंधक बनाकर रखा जा रहा था।  
ब्रिटिश मीडिया को भेजे अपने संदेश में 33 वर्षीय राजकुमारी का दावा है कि उन्होंने 16 साल की उम्र में एक बार देश छोड़कर भागने की कोशिश की थी। इसलिए तब से सब उन्हें संदेह की निगाह से देखते हैं। उन्हें आजादी से जिंदगी जीने की इजाजत ही नहीं है। साल 2000 के बाद से देश छोड़कर बाहर जाने पर पाबंदी है। वह गाड़ी नहीं चला सकती हैं और 24 घंटे उन पर निगाह रखी जाती है। उनके उग्र स्वभाव को नियंत्रित करने के लिए कैद कर इलाज किया जा रहा था। कुछ जानवरों को छोड़कर उनका कोई दोस्त नहीं है।

लातिफा के मुताबिक शेख मोहम्मद की छह बीबियां और 30 बच्चे हैं। वह उनकी कम मशहूर पत्नी की तीन बेटियों में से एक है। उसका दुबई में कोई सामाजिक जीवन भी नहीं है। फरार राजकुमारी की मानें तो पहले भी दुबई की दो राजकुमारियां देश छोड़कर भाग चुकी है। उनसे से एक को बाद में पकड़ लिया गया था।

फ्रांसीसी जासूस के साथ हुई फरार

लातिफा फ्रांसीसी जासूस की मदद से फरार हुई है। यह जासूस अपनी बोट से दुबई से लोगों को बाहर निकलने में मदद करता है। लातिफा ने अमेरिका से शरण मांगी है। इसके लिए उसने अमेरिका में अपने वकील से संपर्क भी किया है। g

दक्षिण भारत के समुद्र तट पर है अभी

लातिफा ने दावा किया है कि वह दक्षिण भारत के समुद्र तट के पास है। उसका कहना है कि वह देश छोड़कर भाग गई है, लेकिन उसे अब भी खतरा है। उसे जबरदस्ती दुबई वापस ले जाया जा सकता है।

You may have missed