Neemuch News: जिले के शासकीय उमावि में आज तक नहीं मिली 11वीं में गणित व विज्ञान विषय की सुविधा
Neemuch News: जिले की बॉर्डर पर नयागांव नगर परिषद है। इसकी आबादी 5000 से अधिक है। यहां शिक्षा के नाम पर एकमात्र शासकीय उमावि है लेकिन आज भी कक्षा 11वीं में केवल कला संकाय ही है। विज्ञान व गणित संकाय की सुविधा विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिल पाई है। ऐसे में वे नीमच या जावद जाने को मजबूर हैं या निजी स्कूल में मोटी फीस के साथ प्रवेश लेना पड़ता है।
नयागांव शासकीय हाईस्कूल से हर साल 80 से 100 छात्र कक्षा 10वीं परीक्षा उत्तीर्ण करते हैं। 11वीं में विज्ञान व गणित जैसे संकाय की सुविधा आज तक नहीं है। यहां केवल कला संकाय की सुविधा है। इसमें 30 से 40 विद्यार्थी ही प्रवेश लेते हैं। उसमें भी अधिकांश छात्राएं होती हैं। कई बार सामाजिक और पारिवारिक कारणों से वे बाहर पढ़नेनहीं जा पातीं और उन्हें या तो अनिच्छा से कला संकाय चुनना पड़ता है या पढ़ाई ही छोड़ देनी पड़ती है।
यह स्थिति न केवल बेटियों की शिक्षा को बाधित कर रही है, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास में भी एक बड़ी बाधा बन रही है। विद्यालय भवन भी जर्जर स्थिति में है विडंबना यह है कि नजदीकी ग्राम दामोदरपुर जहां आबादी नयागांव से कम है, वहां तक विज्ञान संकाय संचालित किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल 50 से 100 छात्र अन्य क्षेत्रों में दाखिला लेते हैं,
नए सत्र से विषय की सुविधा शुरू की जा सकेगी
गणित के शिक्षक थे लेकिन वे दो साल से सस्पेंड हैं। अब पोस्ट तो भरी है लेकिन शिक्षक नहीं हैं। 11वीं से गणित व विज्ञान संकाय के लिए मप्र शिक्षा बोर्ड से पांच छह माह पहले अनुमति मिल गई है। अब नए कोर्स के लिए नियमानुसार फीस जमा की जाना है। जानकारी के अनुसार नवीन शिक्षक की भर्ती भी हो गई है। नए सत्र से बच्चों के लिए सुविधा प्रारंभ की जा सकेगी। - दशरथ वाडिका, प्राचार्य, शासकीय उमावि नयागांव जिसका सीधा लाभ निजी स्कूलों को मिल रहा है। इससे सरकारी शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े होते हैं। इसके अतिरिक्त विद्यालय भवन भी जर्जर स्थिति में है।