Movie prime

Neemuch News: 40 डिग्री के पार हुआ शहर का पारा, कुछ दिन और रहेगा गर्मी का असर

 

Neemuch News: जिले में मौसम साफ है जिसके चलते गर्मी का असर तेज होता जा रहा है। रविवार को दिनभर गर्म हवा चलती रही। तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया। रात के तापमान में भी तेजी है। मौसम विभाग के अनुसार 3-4 दिन मौसम साफ ही रहेगा। मानसून में कोई एक्टिविटी नहीं दिख रही। 12 जून के बाद बदलाव देखने को मिल सकता है।

शहर सहित जिले में सुबह से मौसम साफ रहा। रविवार को दिनभर गर्म हवाएं चलती रहीं। इससे शहर की सड़कों पर भी सन्नाटा रहा। अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं रात का तापमान 26.7 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग भोपाल के अनुसार मप्र व राजस्थान पर साइक्लोनिक सिस्टम एक्टिव है लेकिन उनका असर कम हो रहा है।

इसके चलते प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम साफ है। इसी तरह नीमच जिले में भी आने वाले तीन चार दिन मौसम साफ रहेगा। इससे गर्मी का असर रहेगा। तापमान सामान्य ही है लेकिन गर्मी बढ़ेगी। तीन चार दिन में एक से दो डिग्री तापमान बढ़ सकता है।