Neemuch news: नीमच जिले में बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति हुआ घायल, सावन गांव में एक व्यक्ति ने खाया जहर
Neemuch news: नीमच नगर से 2 किमी दूर ग्राम धोगवा के पास शनिवार सुबह एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में राजस्थान निवासी एक 40 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें राहगीरों ने एम्बुलेंस की सहायता से सिंगोली हॉस्पिटल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर इतेश व्यास ने घायल को रेफर कर दिया। दरसअल चितौड़गढ़ जिले की गोपालपुरा ग्राम पंचायत के अंतर्गत मालीपुरा निवासी फोरूलाल राठौर (40) शनिवार सुबह एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बोराव से सिंगोली की ओर आ रहे थे। 11 बजे ग्राम धोगवा के पास बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में फोरूलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन कोटा ले गए हैं।
खेत गए युवक ने खाया जहर
नीमच सिटी थाना क्षेत्र के सावन गांव में 30 वर्षीय युवक भूपेंद्र पिता छगनलाल ने अज्ञात कारणों से जहर खा लिया। वह सुबह 10 बजे खेत पर गया था। वहीं पर उसने जहर खाया। तबीयत बिगड़ने पर उसने पिता को सूचना दी। परिजन तुरंत उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों की टीम ने इलाज शुरू किया। फिलहाल हालत स्थिर है। जहर खाने की वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है। भूपेंद्र के होश में आने का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस उससे पूछताछ कर कारण जानने की कोशिश करेगी। डॉक्टर लगातार उसकी हालत पर नजर रखे हुए हैं।