Movie prime

Neemuch News: नीमच जिले में ढाई क्विंटल वजनी और 10 फीट लंबा मगरमच्छ पकड़ा, तहसील कार्यालय में बाढ़ राहत नियंत्रण कक्ष 24 घंटे खुला

 

Neemuch News: नीमच जिले में वन विभाग की टीम ने शनिवार को सिंगोली में नदी के पास से 10 फीट लंबा व ढाई क्विंटल का मगरमच्छ पकड़ा। उसे गांधीसागर में सुरक्षित छोड़ा। जानकारी के अनुसार शनिवार को सिंगोली में तेजाजी पुल के पास विशाल मगरमच्छ की सूचना वन विभाग को मिली। एसडीओ दशरथ अखंड ने सिंगोली भूपेंद्र बैरागी को टीम के साथ रवाना किया। टीम ने मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। पिंजरे में बंद किया। इसके बाद पिंजरे सहित मगमच्छ को गांधीसागर ले जाया गया। यहां उसे छोड़ा।

तहसील कार्यालय में बाढ़ राहत नियंत्रण कक्ष 24 घंटे खुला

नीमच जिला नीमच मुख्यालय पर बाढ़ राहत कक्ष संयुक्त तहसील कार्यालय नीमच के कक्ष क्रमांक-2 में संचालित है। इसका टेलीफोन नंबर 0723-228409 है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष बाढ़ अतिवृष्टि की स्थिति के अनुसार 24 घंटे खुला रहेगा। कंट्रोल रूम प्रभारी राजस्व निरीक्षक सहायक अक्षय शर्मा नियुक्त है।