Neemuch News: शहर की 4 टंकियां आए दिन ओवरफ्लो हो रहीं
Neemuch News: शहर में पेयजल वितरण के लिए नगरपालिका ने विभिन्न क्षेत्रों में 12 से ज्यादा पानी की टंकियां (ओवरहेड टैंक) बनवा रखे हैं। इनसे सप्लाई की व्यवस्था निजी हाथों में है। हालात ये हैं कि 5 साल बाद भी इनको भरने को लेकर कर्मचारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। अक्सर उपस्थित ही नहीं रहते हैं।
ऐसे में पुराना हाट मैदान, बघाना पानी सहित 4 टंकियां आए दिन ओवरफ्लो होकर बहती हैं। इससे एक बार में करीब 1 लाख लीटर पानी बह जाता है। इससे 1 हजार लोगों की जरूरत पूरी हो सकती है। शिकायत के बाद भी ठेकेदार के कर्मचारी गंभीरता से ले रहे हैं। शहर में स्वच्छ और शुद्ध पानी रोज लोगों को मिली इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार से इसके बाद शहर में आज भी 60 से ज्यादा स्थानों पर पाइप लाइन या सप्लाई वाल्व चैंबर लीकेज होकर रोज हजारों लीटर पानी बह रहा है। उस पर पानी की टंकियों के ओवरफ्लो होकर बहने की समस्या भी है।
नपा के जानकार के अनुसार टंकियों को भरने के लिए फिल्टर प्लांट स्थित कितने पंप (मोटर) और प्रेशर से पानी छोड़ जा रहा है। टंकी को भरने वाला वाल्व कितने देरी में बंद किया जाता है।यदि टंकी भरने के दौरान कर्मचारी मौके पर उपस्थित है, तब भी टंकी के भरने वाले वाल्व को बंद करने में 5 से 10 मिनट लग जाते हैं। ऐसे में सप्ताह में यदि एक बार भी चारों टंकियां ओवरफ्लो होती हैं तो 1 लाख लीटर पानी बह जाता है। इससे 100 लीटर प्रति व्यक्ति के हिसाब से भी 1 हजार व्यक्तियों के उपयोग का पानी बह जाता है।
सुधार के सख्त निर्देश दिए
यह सही है कि शहर में कुछ टंकियां ओवरफ्लो होकर बहने लगती हैं। सभी पर लेवल चेक करने के लिए डोरी लगी है लेकिन बघाना में शरारती तत्व अक्सर डोरी तोड़ देते हैं। कर्मचारियों को बुलाकर सख्त निर्देश दिए हैं। अगली बार शिकायत आती है तो कार्रवाई करेंगे। -छाया जायसवाल, सभापति जलकल शाखा नपा, नीमच