Movie prime
Mandsaur News: युवाओं ने लिया गौसेवा का संकल्प
 

Mandsaur News: नगर की चिन्मयानंद गोशाला में 100 से ज्यादा गायों के लिए पिछले पांच दिनों से हरे चारे की व्यवस्था की जा रही है। यह सेवा नगर के 15 युवाओं की टीम 'नगरी फेमस' कर रही है। युवाओं ने संकल्प लिया है कि गर्मी में गायों को हरा चारा खिलाते रहेंगे। हर सुबह टीम के सदस्य खेतों में जाकर डेढ़ से दो ट्रॉली हरा चारा काटते हैं।

इसके बाद गौशाला पहुंचकर गायों को चारा डालते हैं। टीम में शंकर अटोलिया, आयुष गाजी, मदन रड़वाडिया, मनीष रड़वाडिया, परमानंद धाकड़, विनोद पटेल, गोपाल धाकड़, निलेश चचावद, दशरथ बग्गड़, तनिष गाजी, शिवम् अटोलिया, अर्जुन सरगरा, भोला कावरिया, यशवंत चचावद, हरीश अटोलिया, वैभव बग्गड़, निर्मल बग्गड़ और शिव शंकर धाकड़ शामिल हैं।

सभी युवाओं ने आगे भी गोसेवा और अन्य सेवा कार्यों में जुटे रहने की बात कही है। युवाओं के इस संकल्प में किसानों का भी सहयोग मिल रहा है। जिनके खेतों में हरा चारा है, वे निस्वार्थ भाव से चारा काटने की अनुमति दे रहे हैं।