Movie prime

Mandsaur News: 2019 से बंद पड़ा हुआ है  सीतामऊ-चौमहला मार्ग लेकिन आज तक संकेतक बोर्ड ही गलत लगा रखा 

 

Mandsaur News: मंदसौर-सीतामऊ-धतुरिय। सड़क स्थित लदूना चौराहे पर लगे संकेतक बोर्ड की जानकारी सात साल से गलत लगी है। बोर्ड पर चौमहला की दिशा और दूरी 32 किमी लिखी है। यह देखकर बाहर से आने वाले वाहन चालक सीतामऊ से लदूना की ओर मुड़ते हैं। इसके चलते 15 किमी दूर धतुरिया पहुंच जाते हैं। वहां जाकर पता चलता है कि चौमहला जाने वाला पुल 2019 की चंबल नदी की बाढ़ में टूट गया था। पुल के पास दीवार बना दी गई है। रास्ता बंद है।

सिर्फ एक गलत बोर्ड के कारण पिछले सात साल से सैकड़ों वाहन चालक 15 किलोमीटर दूर जाते हैं। लौटकर फिर सीतामऊ आते हैं। इसके बाद सुवासरा होकर 70 किमी का रास्ता तय कर चौमहला पहुंचते हैं। इससे 30 किमी अतिरिक्त वाहन चलाना पड़ता है। समय और ईंधन दोनों की बर्बादी होती है। इस साल भी यह मार्ग धतुरिया से आगे बंद रहेगा। अगले महीने से बारिश शुरू होगी। चंबल नदी पर नया पुल अब तक नहीं बना है। ऐसे में एक साल और यह रास्ता बंद रहेगा। नागरिकों का कहना है कि लदूना चौराहे पर स्पष्ट बोर्ड लगाना जरूरी है कि चौमहला मार्ग बंद है।

सही संकेतक बोर्ड लगाया जाएगा बिलांत्री टोल इंचार्ज रामकिशन ने बताया कि इस माह कंपनी का मेंटेनेंस होना है। इसके लिए नोट जारी होगा। सबसे पहले लदूना चौराहे पर चौमहला मार्ग बंद होने का सही संकेतक बोर्ड लगाया जाएगा। आज ही भोपाल ऑफिस को इस समस्या के समाधान के लिए मेल भेजा जाएगा। ताकि वाहन चालक गुमराह न हों।