Movie prime

Mandsaur News: फूलो को फेकने पर मजबूर हुए दूकानदार ,फूलों की मांग में हुई गिरावट 50 से 10 रुपए पर आए भाव 

 

Mandsaur News: शादी और त्योहारों का सीजन खत्म होते ही फूलों के बाजार में सत्राटा छा गया है। जो फूल कुछ दिन पहले तक मंडियों की रौनक बढ़ा रहे थे, अब वही सड़कों और नालियों में फेंके जा रहे हैं। मांग न होने से व्यापारी नुकसान में हैं। रोज सैकड़ों किलो फूल बर्बाद हो रहे हैं। मंडियों में इस समय नवरंग और गुलाब के फूलों की भरमार है लेकिन खरीददार नहीं हैं। कुछ दिन पहले तक नवरंग 40 से 50 रुपए किलो और गुलाब 50 से 60 रुपए किलो बिक रहे थे। अब नवरंग 10 रुपए किलो और गुलाब 20 रुपए किलो में भी नहीं बिक रहे। कई व्यापारियों को लागत भी नहीं निकल रही।

फूल लेकर मंडियों में पहुंचने वाले व्यापारी निराश होकर लौट रहे हैं। कुछ तो फूलों को सड़क किनारे फेंक कर चले जाते हैं। वापस ले जाना या स्टोर करना और भी महंगा पड़ता है। सड़ते फूलों की दुर्गंध और गंदगी से आसपास के लोग भी परेशान हैं। फूल व्यापारी मुकेश धाकड़ ने बताया कि त्योहारों और शादी के सीजन में जितना माल आता था, वह तुरंत बिक जाता था। अब वही फूल 10-15 रुपए किलो में भी नहीं बिक रहे। मजबूरी में कई बार फेंकना पड़ता है। गिरावट की वजह शादी-विवाह और धार्मिक आयोजनों की समाप्ति है। गर्मी में फूल जल्दी खराब हो जाते हैं। भंडारण मुश्किल हो जाता है।