Mandsaur News: मानसून आते ही राजस्थानी ऊंट लौटने लगे
Updated: May 24, 2025, 09:06 IST
Mandsaur News: मानसून नजदीक आते ही राजस्थानी ऊंट व इनके मालिक अपने गांवों की ओर लौटने लगे हैं। राजस्थान के मारवाड़ से आए ऊंट और भेड़-बकरी पालक करीब आठ महीने तक मध्यप्रदेश की सीमा में रहते हैं। अब बारिश का मौसम करीब है, इसलिए यह लोग सड़क मार्ग से अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं। गांधी सागर डूब क्षेत्र में बड़ी संख्या में ऊंट और भेड़ पालक देखे जा सकते हैं। यह लोग हर साल सर्दियों में यहां आते हैं और गर्मी खत्म होते ही लौट जाते हैं।