Mandsaur News: मंदसौर में धान, दतिया में मक्का की बढ़कर मिलेगी राशि, किसानों को मिला बड़ा तोहफा
Mandsaur News: मंदसौर के किसानों को बड़ी सौगात मिली है। जिले में इस बार धान की बीमित राशि बढ़ने से बीमा क्लेम 4407 रुपये तक बढ़कर मिल सकता है। में नुकसान होने पर 4014 रुपये प्रति हेक्टेयर क्लेम मिलता जो अब 8421 रुपये मिलेगा। इसी तरह दतिया में मक्का की बीमित राशि में इस साल 21,140 रुपये प्रति हेक्टेयर का इजाफा हुआ है। इसलिए यहां बीमा क्लेम 5285 रुपये तक बढ़कर मिल सकता है।
धान की बीमित राशि सबसे अधिक बढ़ी
मंदसौर में वर्ष 2024 में धान की बीमित राशि 19,400 रुपए थी जो, वर्ष 2025 में बढ़कर 40,700 हो गई है। इस बार धान की बीमित राशि में 21,300 रुपए का इजाफा हुआ है।
आगर-मालवा में वर्ष 2024 में धान की बीमित राशि 20000 रुपए थी, जो वर्ष 2025 में बढ़कर 40700 हो गई है। इस बार धान की बीमित राशि में 20700 रुपए का इजाफा हुआ है।
धार जिले में वर्ष 2024 में धान की बीमित राशि 21000 रुपए थी, जो वर्ष 2025 में बढ़कर 40700 हो गई है। इस बार धान की बीमित राशि में 19700 रुपए का इजाफा हुआ है।