मंदसौर मंडी में 4 महीने में प्याज के भाव गिरे
Mandsaur News: मंदसौर मंडी में 4 माह में बेस्ट क्वालिटी वाले प्याज के भाव लगभग आधे रह गए हैं। प्रति क्विंटल के मान से भावों में गिरावट देखी गई है। फरवरी में जो प्याज 2180 रुपए तक बिका था वह अब 1300 रुपए क्विंटल में नीलाम हो रहा है। जबकि आवक स्थिर हैं। इन हालातों के बीच किसानों की लागत, भाड़ा तक नहीं निकल पा रहा है। नतीजतन किसान इसे कचरे में फेंककर जा रहे हैं। किसानों की मांग है कि सरकार को प्याज का एक्सपोर्ट शुरू करना चाहिए ताकि इंतजाम सुधरें।
मंदसौर मंडी में शनिवार को अवकाश रहा। इससे पहले गुरुवार को दिनभर में 24 प्रकार की कृषि जिंसों की कुल 38 हजार 654 बोरियां नीलाम हुई थीं। इसमें प्याज की 1976 बोरियां थीं। भाव प्रति क्विंटल 200 से 1100 रुपए तक रहे। वहीं शुक्रवार को प्याज के न्यूनतम 225 व अधिकतम 1302 रुपए प्रति क्विंटल भाव रहे थे और मॉडल भाव 765 रुपए के आसपास रहे।
जबकि फरवरी 2025 के पहले सप्ताह में प्याज के भाव प्रति क्विंटल 590 से 2116 रुपए क्विंटल पर थे। तुलनात्मक 4 माह के भीतर ही अधिकतम भाव आधे रह गए। इसबड़े अंतर के बीच किसानों में काफी हद तक नाराजगी भी देखी गई है। जबकि खास बात ये है कि इसी सीजन में पिछले साल 2024 में मंडी में प्याज 701 से 2251 रुपए के स्तर पर था। जो इस बार आधे से भी कम हो गया।