Movie prime

Mandsaur News: किसानों को दी ड्रोन की जानकारी

 

Mandsaur News: विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरुआत बुधवार को ग्राम साबाखेड़ा से की गई। लोकसभा सांसद सुधीर गुप्ता और राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर ने इसका शुभारंभ किया। यह अभियान 29 मई से 15 जून तक जिले की 135 पंचायतों में चलेगा।

शुभारंभ कार्यक्रम में जनपद पंचायत मंदसौर अध्यक्ष बसंत शर्मा, जनपद सदस्य बंशीलाल धनगर, सरपंच परमानंद धनगर मौजूद रहे। उप संचालक कृषि अनिता धाकड़, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी और किसान भी शामिल हुए। इसमें उद्यानिकी, पशुपालन, कृषि अभियांत्रिकी, फसल बीमा, इफको, एफपीओ और एनजीओ के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

सभी ने अपनी योजनाओं की जानकारी दी। तकनीकी सत्र में कृषि विज्ञान केंद्र और उद्यानिकी महाविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. जीएस चुंडावत, डॉ. राजेश गुप्ता, डॉ. राजेश आर्वे और डॉ. अनुज बालियान ने खरीफ की फसलों, यंत्रीकरण, मिट्टी परीक्षण, कीट व्याधि, ड्रोन, संतुलित और नैनो उर्वरक, नरवाई प्रबंधन और फूलों की खेती पर जानकारी दी। किसानों की समस्याओं का समाधान किया गया। कार्यक्रम के अंत में ड्रोन का प्रदर्शन कर जानकारी दी गई। इसके बाद तिरंगा यात्रा निकाली गई।