Movie prime

Mandsaur News: गर्ल्स वाशरूम पर ताला, लड़कियाँ चपरासी के पास गयी तो बोला बॉयज वाले में चले जाओ

 

Mandsaur News:शासकीय उत्कृष्ट स्कूल स्थित खेल मैदान में खेलने वाली बच्चियों को वाशरूम तक की सुविधा मुहैया नहीं कराई जा रही है। इस अनदेखी के चलते बच्चियां परेशान हैं। स्कूल में वॉशरूम होते हुए भी उस पर ताला लगा रखा है। बच्चियों ने बताया कि चपरासी कहता है कि या तो गार्डन में चले जाओ या फिर बॉयज वाले में चले जाओ। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि बच्चियों की सुरक्षा के लिए ही इसे बंद रखते हैं, बाकी समय-समय पर खुला भी रहता है।

वर्तमान में खेल व युवा कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाए जा रहे हैं। जिनमें बच्चों को खेल का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उत्कृष्ट खेल मैदान में भी बॉस्केटबॉल व अन्य प्रशिक्षण चल रहे हैं। यहां खेल विभाग ने बच्चियों के लिए व्यवस्था नहीं की। स्कूल का वॉशरूम अपने समयानुसार बंद रहता है। उत्कृष्ट स्कूल प्राचार्य विनिता प्रधान ने बताया कि हमें प्रशिक्षण शिविर के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई। वरना इस संबंध में पूरी व्यवस्था करते।

कर्मचारी के व्यवहार को लेकर प्राचार्य ने बताया कि वो आधिकारिक नहीं है, बात करेंगे। जो वॉशरूम है, उसकी सफाई व सुरक्षा की दृष्टि से बंद रखना पड़ता है। जिला खेल अधिकारी ने विजेंद्र देवड़ा ने बताया कि स्कूल में जाकर इस संबंध में चर्चा की है। वॉशरूम खुलवा देंगे।