Movie prime

Mandsaur News: बीज उपचार, मिट्टी परीक्षण प्राकृतिक खेती व अन्य चीजो के बारे किसानों को विस्तार में बताया

 

Mandsaur News: जिले में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत 29 मई से 12 जून तक ग्राम पंचायतों में चौपाल लगाकर किसानों को जागरूक किया जा रहा है। किसान कल्याण तथा कृषि विभाग की प्रभारी उप संचालक अनीता धाकड़ ने बताया कि इस अभियान में कृषि अधिकारियों और वैज्ञानिकों की टीमें गांव-गांव जाकर किसानों को लागत घटाकर उत्पादन बढ़ाने और फसल विविधिकरण की जानकारी दे रही हैं।

किसानों को कृषि के साथ-साथ उद्यानिकी, पशुपालन और मत्स्य पालन की योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है। कृषि वैज्ञानिक नई तकनीकों पर चर्चा कर रहे हैं। अनुसंधान केंद्रों के शोधों की जानकारी देकर किसानों को उन्हें अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिले में तकनीकी दल बनाए गए हैं।

हर दल में कृषि वैज्ञानिक, विभागीय अधिकारी और मैदानी कर्मचारी शामिल हैं। ये दल ग्राम पंचायतों में चौपाल लगाकर किसानों को जानकारी दे रहे हैं। जिले में खरीफ सीजन में सोयाबीन मुख्य फसल है। बुधवार को किसानों को उचित बीज व्यवस्था, बीज उपचार, मिट्टी परीक्षण, अनुसंक्षित उर्वरक के उपयोग, प्राकृतिक खेती, मिश्रित खेती और फसल विविधिकरण के बारे में बताया गया।