Mandsaur News: भारतीय सैनिकों का अद्भुत साहस 50 डिग्री से लेकर -50 डिग्री में भी कर रहे देश की सेवा
Mandsaur News: रोटरी क्लब और दशपुर योग शिक्षा संस्थान ने भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान को नमन किया। पदाधिकारियों ने बताया कि हाल ही में सेना ने पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकानों पर 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत निर्णायक कार्रवाई की। इसके बाद पाकिस्तान के हमलों को नाकाम कर देशवासियों की सुरक्षा की। इस सफलता पर देशभर में गर्व और आभार की लहर है।
इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में सोमवार को विशेष कार्यक्रम हुआ। इसमें पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अभा पूर्व सैनिक सेवा परिषद के मार्गदर्शक श्रवण कुमार त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष मुकेश गुर्जर, नरेन्द्र पाटीदार, नरेन्द्र खटवड़ और अर्जुन माली को शॉल, श्रीफल और माला पहनाकर सम्मानित किया।
त्रिपाठी ने कहा कि देश सेवा गर्व की बात है। ऑपरेशन सिंदूर जैसी कार्रवाइयों से सेना का मनोबल बढ़ता है। भारतीय सेना विश्व की श्रेष्ठ सेना है और अत्याधुनिक हथियारों से लैस है। पूर्व सैनिक जिलाध्यक्ष गुर्जर ने कहा कि सैनिक 50 से 50 डिग्री तापमान में सेवा दे रहे हैं। वे पारिवारिक जिम्मेदारियों और निजी इच्छाओं को छोड़कर सिर्फ देश की सुरक्षा में लगे हैं।
उन्होंने कहा कि हमें खुद को और आने वाली पीढ़ी को आपातकाल में देश और परिवार की रक्षा के लिए तैयार रखना चाहिए। जिले से अब तक बड़ी संख्या में युवा सेना में भर्ती हुए हैं। वर्तमान में ढाई हजार से ज्यादा युवा सेना में सेवा दे रहे हैं। पूर्व सैनिक परिषद समय-समय पर जिले में शिविर लगाकर युवाओं को सेना भर्ती की तैयारी करवा रही है।
उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो पूर्व सैनिक फिर से देश सेवा के लिए तैयार है। सैनिकों का सम्मान कर हमें गर्व हो रहा है क्लब अध्यक्ष योग गुरु सुरेन्द्र जैन ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने देशवासियों को गर्वित किया है। सैनिकों का सम्मान कर हमें गर्व हो रहा है। रोटरी प्रार्थना क्लब के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण उकावत ने प्रार्थना प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन प्रीति जैन ने किया।
आभार क्लब सचिव रितेश भगत ने जताया। सीए दिनेश जैन, डॉ. संजीव मेहता, प्रेमेन्द्र चौरड़िया, जितेश फरक्या, ओम गर्ग, जिनेन्द्र उकावत, विजय पलोड़, धर्मदास संगतानी, जापानी भावनानी, ललित जैन, गिरवर माली, राजकुमार अग्रवाल, महेश सेठिया सहित मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।