Movie prime

Mandsaur News: एनसीसी के अपर महानिदेशक ने बटालियन में देखीं व्यवस्थाएं

 

Mandsaur News: एनसीसी निदेशालय मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के अपर महानिदेशक मेजर जनरल विक्रांत धुमने ने मंगलवार को 5 एमपी बटालियन एनसीसी मंदसौर का दौरा किया। उनके साथ ब्रिगेडियर सौरभ जैन, ब्रिगेडियर संजीव कुमार और सेना के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर ने जनरल धुमने का स्वागत किया। उन्हें बटालियन की गतिविधियों, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी।

इस दौरान मंदसौर में प्रस्तावित एनसीसी प्रशिक्षण केंद्र की योजना का प्रस्तुतीकरण किया गया। जनरल धुमने ने केंद्र के लेआउट और विकास योजनाओं को देखा। उन्होंने परियोजना की दूरदृष्टि और सटीक योजना की सराहना की। बटालियन की मेहनत और समर्पण की तारीफ की।