Movie prime

Mandsaur News:  तुअर के दामों में 42 फीसदी गिरावट

 

Mandsaur News: रसोई में लगने वाली दालों ने आमजनों को बड़ी राहत पहुंचाई है। सालभर में प्रमुख दालों के दामों में गिरावट आई है। तुअर दाल थोक बाजार में 100 रुपए प्रति किलो बिक रही है। उड़द और चना दाल की कीमतें भी 20 प्रतिशत तक नीचे आई हैं। बाजार में तुअर और मूंग दाल के दामों में सिर्फ 5 से 10 रुपए का अंतर रह गया है, जो पिछले साल 70 रुपए से भी ज्यादा था। व्यापारी इसे खरीदी कमजोर पड़ने और आवक बढ़ने का असर बता रहे हैं।

स्थानीय व्यापारी नितेश संघवी ने बताया कि थोक में अभी तुअर दाल बहुत सस्ती हो गई है। मई 2024 में यही दाल 175 से 180 रुपए किलो बिक रही थी। संघवी ने बताया कि मूंग दाल का थोक भाव इससमय 105 रुपए प्रति किलो चल रहा है जबकि पिछले साल यह 115 से 120 रुपए प्रति किलो थी। चना दाल की कीमत भी 91 रुपए से घटकर 70 से 75 रुपए प्रति किलो पर आ गई है।

इसमें लगभग 18 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है। स्थानीयव्यापारियों के अनुसार दाम घटने का एक कारण आम की खपत भी है। सीजन को देखते हुए बाजार में 50 रुपए किलो आम भी बिक रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि एक से दो महीने में जब आम का सीजन कम होगा तो दालों के दाम बढ़ने की संभावना है।