Mandsaur News: शिवना से निकाली 13 ट्रॉली जलकुंभी व गाद
Mandsaur News: मई की तेज गर्मी में भी शिवना शुद्धिकरण अभियान में श्रमदानियों का जोश कम नहीं हो रहा है। समाज प्रमुख, सामाजिक संगठन, छात्र, पेंशनर्स और महिलाएं मिलकर नदी को साफ करने में जुटे हैं। विधायक विपिन जैन की मौजूदगी में चल रहे इस अभियान को लोगों ने अपना अभियान बना लिया है। हर दिन बड़ी संख्या में लोग शिवना तट पर पहुंचकर दो घंटे श्रमदान कर रहे हैं।
विधायक जैन ने बताया कि विधानसभा चुनाव के समय उन्होंने संकल्प लिया था कि शिवना शुद्धिकरण उनकी प्राथमिकता रहेगी। अब वे इसे जन अभियान के रूप में पूरा कर रहे हैं। सभी का सहयोग मिल रहा है। मीडिया प्रभारी राजनारायण लाड़ ने बताया कि सोमवार को अभियान के 19वें दिन सुबह दो घंटे श्रमदान किया गया। इस दौरान 13 ट्रॉली जलकुंभी और गाद निकाली गई। अभियान की शुरुआत श्री पशुपतिनाथ मंदिर के पास स्थित छोटी पुलिया से हुई थी।
अब यह कोर्ट रोड तक पहुंच चुका है। इस हिस्से को जलकुंभी मुक्त कर दिया गया है। जल्द ही पूरी शिवना से जलकुंभी हटा दी जाएगी। सोमवार को श्रमदान में विधायक जैन के साथ संत रविदास समिति धारियाखेड़ी के अशोक, अनिल, दशरथ, बाबूलाल, जीवन, राहुल, राकेश, समरथ, नारायण, प्रवीण, यशवंत सूर्यवंशी शामिल हुए।

